प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद टिहरी के घनसाली क्षेत्र में 4121.10 लाख रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण के लिए भूमि पूजन भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को हनुमान गदा भेंट कर सम्मानित किया गया। अस्पताल हेतु भूमि दान करने वाले कृष्णा गैरोला और उनके परिवार को भी सम्मानित किया गया। विद्यालयों के छात्र–छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और बैंड प्रस्तुति से वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है उनका कार्य रुकना नहीं चाहिए और उनका शीघ्र लोकार्पण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दे रही है। मजबूत इच्छाशक्ति से संसाधनों की कमी को भी दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है। प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था से योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पारदर्शिता के साथ पहुंच रहा है।नंदा गौरा योजना के अंतर्गत बेटियों को 51 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। प्रदेश में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय इंद्राणी बंडोनी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रमुख मांगों पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया गया है तथा अतिक्रमण हटाकर भूमि मुक्त कराई गई है। पिलखी और बालेश्वर क्षेत्र में उप चिकित्सालय स्थापित करने की घोषणा भी की गई। होली के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि प्राप्त 37 सूत्रीय ज्ञापन को आगामी घोषणाओं में शामिल किया जाएगा। विधायक घनसाली शक्तिलाल शाह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए घनसाली में 30 बेड अस्पताल तीनगढ़ पुनर्वास बालगंगा पुल के लिए धनराशि स्वीकृति विद्यालय भवन निर्माण और बिजलीघर शिलान्यास सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने अखोड़ी उच्चीकरण थाती भटवाड़ा में बाढ़ सुरक्षा कार्य धमातोली हाईस्कूल का इंटर कॉलेज में उच्चीकरण ब्लॉक मुख्यालय में मिनी स्टेडियम कोठार–सौड़ सड़क निर्माण तथा गेंवली बुद्धकेदार और पिंडवाड़ में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापना सहित 37 सूत्रीय मांगें भी रखीं।मुख्यमंत्री द्वारा कुल 4121.10 लाख रुपये की तीन योजनाओं का लोकार्पण और पांच योजनाओं का शिलान्यास किया गया। 1342.52 लाख रुपये की तीन लोकार्पित योजनाओं में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत धमातोली से घनसाली अखोड़ी मोटर मार्ग वाया चांजी मार्ग उन्नयन नागेश्वर सौड़ से गोना वाया सरकंडा मोटर मार्ग उन्नयन तथा विकासखंड भिलंगना के राजकीय इंटर कॉलेज कोट विशन में भवन पुनर्निर्माण कार्य शामिल हैं। 2778.58 लाख रुपये की पांच शिलान्यासित योजनाओं में विश्व बैंक पोषित योजना के अंतर्गत घनसाली में हनुमान मंदिर के समीप 50 मीटर इंटरमीडिएट लेन स्टील गर्डर मोटर सेतु निर्माण तहसील बालगंगा के अनावासीय एवं आवासीय भवन निर्माण गंगी में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण शामिल हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ब्लॉक प्रमुख राजीव कंडारी नगर पंचायत घनसाली अध्यक्ष आनंद बिष्ट नगर पंचायत चमियाला अध्यक्ष गोविंद सिंह राणा मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.श्याम विजय अनुसूचित आयोग सदस्य सुनीता देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love