अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत सहकारिता मंत्री ने चमोली में 37 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत उत्तराखंड के समस्त जनपदों में सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत महिला सशक्तिकरण को लेकर जनपदवार कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं इसी क्रम में आज शुक्रवार को चमोली जनपद में जी.आई.सी.गोपेश्वर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में चमोली जनपद के विभिन्न महिला सहायता समूह और ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने सहकारिता चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पर 33 प्रतिशत आरक्षण किया है।सरकार की यही मनसा है कि कोऑपरेटिव में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।सहकारिता विभाग के माध्यम से मैदान और पर्वतीय जनपदों के किसानों की आय में इजाफा हो रहा है चाहे वह मिलेट्स मिशन हो या फिर.प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण वितरण। आज पर्वतीय जनपदों में मिलेट्स उत्पादन में किसान भाइयों की रुचि बढ़ रही है उत्तराखंड सरकार घर पर किसानों से मिलेट्स की खरीद कर रहा है। मंडुवा और झंगोरा बिक्री कर किसान अपनी आय में इजाफा कर जीवन स्तर में सुधार कर रहे हैं।सहकारिता विभाग का लक्ष्य है कि चमोली जनपद में 10000 लखपति दीदी बनाई जाएगी।मंत्री द्वारा सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उत्तराखंड के सफल सहकारी संस्थाओं के उदाहरणों से बताया गया की कैसे सहकारिता के नीतिगत समावेशी निर्णय एवं विभिन्न योजनाएं महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के साथ साथ ज्ञान प्रशिक्षण एवं कौशल की अभिवृद्धि में सहायक बने हैं।कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या मे महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सहकारिता महिला सदस्यो,महिला समूहों एवं स्वायत सहकारिता महिला सदस्यो द्वारा कार्यक्रम में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया डॉ रावत ने बताया जनपद में सहकारिता में 28 नए समितियों का गठन किया गया है उनका स्थानीय ग्रामीण आवश्यकताओं के अनुसार कार्य प्रारंभ किया जाएगा।इस अवसर पर सहकारिता महिला शक्ति सम्मान से 28 विभागीय महिला कर्मचारियों को सहकारिता मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।सहकारिता महिला शक्ति सम्मान 2025'इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर सहकारिता मंत्री ने विभागीय कार्मिकों और महिला सहायता समूह से जुड़ी 37 महिलाओं को सम्मानित किया गया,सीमा बर्खाल, सुनिता रौतेला, सीमा कण्डारी,रजनी रावत,उर्मिला गैरोला,पूजा देवराडी,ज्योति पंवार,सोनाली भट्ट,एवं चमोली जिला सहकारी बैंक के अधिकारी मधु,शशि,सपना चन्द्रा,किरन खुगसाल,अनिता असवाल,चित्रा भट्ट,कु.सीमा बिष्ट, कु.शिखा गौड़,तारा भैसोड़ा,रेखा देवी,एवं कर्मचारी कु.रश्मि सैनी, कु.शिवानी शर्मा,कु.आभा रावत,लता,सुमन,इन्दु कु.सीमा बिष्ट,कु.दीप्ती नेगी,कु.गितिका रावत,कु.शिवानी रावत,को उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला समूह एवं उनके अध्यक्ष जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।चैक वितरण-वीर भद्रेश्वर स्वयं सहायता महिला समूह को 5.00 लाख,दुर्गा माता स्वंय सहायता समूह को 5.00 लाख,दीपा देवी पत्नी को 100 लाख,मीना देवी 1.00 लाख,को चैक वितरण एवं पूर्व में बैक द्वारा 390 स्वयं सहायता समूह दीन दयाल योजना एवं 3200 एनआरएलएम के समूह को पूर्व में वित्तपोषित किया गया।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक खातेधारक के आश्रित को 2.00 लाख रू.की राशि सुलोचना देवी को दी गयी।अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के कलेण्डर के अनुरूप भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय एक पेड मों के नाम का शुभांरभ माननीय सहकारिता मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत जी के द्वारा किया गया एवं सभी एमपैक्स में उक्त योजना के अनरूप पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करें।मंत्री के द्वारा जनपद चमोली में अच्छे कृषक उत्पादन संगतन (FPO) बनाये जाने की भी पहल की। प्रत्येक ग्राम तक सहकारी समिति का गठन किया जाये और आम नागरिक को सहकारिता के माध्यम से जोडा जाए।कार्यक्रम का सफल संचालन सूर्य प्रकाश सिंह सचिव/महाप्रबन्धक के द्वारा किया गया जिसमें बैंक की प्रगति एवं विभागीय प्रगति से अवगत कराया गया।इस अवसर पर जिला बीजेपी अध्यक्ष गजपाल सिंह बर्तवाल,राज्य मंत्री हरक सिंह नगी,निर्वतमान बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र रावत,पूर्व केबिनट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी,कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत,नगर अध्यक्ष सतेन्द्र असवाल,जिला सहायक निबंधक चमोली वैशाख सिंह राणा,पेयजल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार फरस्वाण,तारा दत्त थपलियाल,बल्लभ प्रसाद थपलियाल मोहन नेगी,मनोज भंडारी,डाॅ.वीएन खाली,डाॅ.दिनेश सती,उपमहाप्रबन्धक टी.एस.खाती एवं सहकारिता विभाग से जुडे विभागीय कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love
अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत सहकारिता मंत्री ने चमोली में 37 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित
प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल।अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत उत्तराखंड के समस्त जनपदों में सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत महिला सशक्तिकरण को लेकर जनपदवार कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे हैं इसी क्रम में आज शुक्रवार को चमोली जनपद में जी.आई.सी.गोपेश्वर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में चमोली जनपद के विभिन्न महिला सहायता समूह और ग्रामीण महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में सहकारिता मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने सहकारिता चुनाव में महिलाओं की भागीदारी पर 33 प्रतिशत आरक्षण किया है।सरकार की यही मनसा है कि कोऑपरेटिव में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।सहकारिता विभाग के माध्यम से मैदान और पर्वतीय जनपदों के किसानों की आय में इजाफा हो रहा है चाहे वह मिलेट्स मिशन हो या फिर.प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण वितरण। आज पर्वतीय जनपदों में मिलेट्स उत्पादन में किसान भाइयों की रुचि बढ़ रही है उत्तराखंड सरकार घर पर किसानों से मिलेट्स की खरीद कर रहा है। मंडुवा और झंगोरा बिक्री कर किसान अपनी आय में इजाफा कर जीवन स्तर में सुधार कर रहे हैं।सहकारिता विभाग का लक्ष्य है कि चमोली जनपद में 10000 लखपति दीदी बनाई जाएगी।मंत्री द्वारा सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं उत्तराखंड के सफल सहकारी संस्थाओं के उदाहरणों से बताया गया की कैसे सहकारिता के नीतिगत समावेशी निर्णय एवं विभिन्न योजनाएं महिलाओं के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण के साथ साथ ज्ञान प्रशिक्षण एवं कौशल की अभिवृद्धि में सहायक बने हैं।कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या मे महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। सहकारिता महिला सदस्यो,महिला समूहों एवं स्वायत सहकारिता महिला सदस्यो द्वारा कार्यक्रम में उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया डॉ रावत ने बताया जनपद में सहकारिता में 28 नए समितियों का गठन किया गया है उनका स्थानीय ग्रामीण आवश्यकताओं के अनुसार कार्य प्रारंभ किया जाएगा।इस अवसर पर सहकारिता महिला शक्ति सम्मान से 28 विभागीय महिला कर्मचारियों को सहकारिता मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।सहकारिता महिला शक्ति सम्मान 2025’इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने पर सहकारिता मंत्री ने विभागीय कार्मिकों और महिला सहायता समूह से जुड़ी 37 महिलाओं को सम्मानित किया गया,सीमा बर्खाल, सुनिता रौतेला, सीमा कण्डारी,रजनी रावत,उर्मिला गैरोला,पूजा देवराडी,ज्योति पंवार,सोनाली भट्ट,एवं चमोली जिला सहकारी बैंक के अधिकारी मधु,शशि,सपना चन्द्रा,किरन खुगसाल,अनिता असवाल,चित्रा भट्ट,कु.सीमा बिष्ट, कु.शिखा गौड़,तारा भैसोड़ा,रेखा देवी,एवं कर्मचारी कु.रश्मि सैनी, कु.शिवानी शर्मा,कु.आभा रावत,लता,सुमन,इन्दु कु.सीमा बिष्ट,कु.दीप्ती नेगी,कु.गितिका रावत,कु.शिवानी रावत,को उत्कृष्ट कार्य करने पर महिला समूह एवं उनके अध्यक्ष जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।चैक वितरण-वीर भद्रेश्वर स्वयं सहायता महिला समूह को 5.00 लाख,दुर्गा माता स्वंय सहायता समूह को 5.00 लाख,दीपा देवी पत्नी को 100 लाख,मीना देवी 1.00 लाख,को चैक वितरण एवं पूर्व में बैक द्वारा 390 स्वयं सहायता समूह दीन दयाल योजना एवं 3200 एनआरएलएम के समूह को पूर्व में वित्तपोषित किया गया।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मृतक खातेधारक के आश्रित को 2.00 लाख रू.की राशि सुलोचना देवी को दी गयी।अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के कलेण्डर के अनुरूप भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय एक पेड मों के नाम का शुभांरभ माननीय सहकारिता मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत जी के द्वारा किया गया एवं सभी एमपैक्स में उक्त योजना के अनरूप पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करें।मंत्री के द्वारा जनपद चमोली में अच्छे कृषक उत्पादन संगतन (FPO) बनाये जाने की भी पहल की। प्रत्येक ग्राम तक सहकारी समिति का गठन किया जाये और आम नागरिक को सहकारिता के माध्यम से जोडा जाए।कार्यक्रम का सफल संचालन सूर्य प्रकाश सिंह सचिव/महाप्रबन्धक के द्वारा किया गया जिसमें बैंक की प्रगति एवं विभागीय प्रगति से अवगत कराया गया।इस अवसर पर जिला बीजेपी अध्यक्ष गजपाल सिंह बर्तवाल,राज्य मंत्री हरक सिंह नगी,निर्वतमान बैंक अध्यक्ष गजेन्द्र रावत,पूर्व केबिनट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी,कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत,नगर अध्यक्ष सतेन्द्र असवाल,जिला सहायक निबंधक चमोली वैशाख सिंह राणा,पेयजल निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार फरस्वाण,तारा दत्त थपलियाल,बल्लभ प्रसाद थपलियाल मोहन नेगी,मनोज भंडारी,डाॅ.वीएन खाली,डाॅ.दिनेश सती,उपमहाप्रबन्धक टी.एस.खाती एवं सहकारिता विभाग से जुडे विभागीय कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे।