Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। गैरसैंण भराड़ीसैंण में 9 से 13 मार्च तक आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र को देखते हुए चमोली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में दूरसंचार और इंटरनेट कनेक्टिविटी बेहतर बनाए रखने राष्ट्रीय राजमार्गों और संपर्क मार्गों को यातायात के लिए सुचारु रखने तथा उनकी नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिजली पेयजल भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने को कहा गया। आगंतुकों की सुविधा के लिए पेयजल बायो-टॉयलेट जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए कंटीजेंसी प्लान तैयार करने के साथ कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश परियोजना निदेशक आनंद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp