प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जौनपुर विकास खंड में सुवाखोली से देवलसारी तक माउंटेन बाइक (एमटीबी) राइड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे सुवाखोली से शुरू हुआ और विभिन्न पर्वतीय मार्गों से होते हुए दोपहर करीब 2 बजे देवलसारी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।करीब 35 किलोमीटर लंबी इस माउंटेन बाइक राइड में कुल 51 साइकिल राइडर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें ओडिशा सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिभागी शामिल रहे। राइड का मार्ग सुवाखोली से रोतु की बेली अलमस थत्यूड़ दुगड़ा तेवा और बगसिल होते हुए देवलसारी तक निर्धारित किया गया था। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता पर्वतीय पर्यटन स्थलों और हरियाली से भरपूर वातावरण का आनंद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप यह कार्यक्रम एडवेंचर टूरिज्म इको टूरिज्म और आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है।कार्यक्रम के तहत सभी ट्रैकर्स देवलसारी में ही विश्राम करेंगे।अगले दिन सुबह प्रतिभागी वेलनेस गतिविधियों और विभिन्न साहसिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इसके बाद सभी प्रतिभागी देवलसारी महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे और फिर देवलसारी से नाग टिब्बा मार्ग पर ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के दौरान धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसडीएम नीतू चावला नोडल अधिकारी एवं जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा फॉरेस्ट रेंजर लतिका पौधशाला विकास अधिकारी टिहरी राहुल राणा तहसीलदार विरम सिंह पंवार सहायक वन संरक्षक मसूरी दिनेश नौडियाल उपकोषाधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित आयोजन संस्था पहाड़ी पैडलर्स के सदस्य उपस्थित रहे।
Spread the love