प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिडकुल पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 71.26 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।अभियान को सफल बनाने के लिए थानाध्यक्ष सिडकुल द्वारा थाना क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में 6 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अनुज कुमार को महिंद्रा कंपनी के सामने खाली पार्क सिडकुल हरिद्वार से गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 71.26 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना सिडकुल में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी अनुज कुमार पुत्र किशनलाल निवासी ग्राम बैरी अकबरपुर थाना कल्याणपुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश है जो वर्तमान में नेहरू कॉलोनी थाना सिडकुल हरिद्वार में किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस टीम उप निरीक्षक सुभाष रावत कांस्टेबल प्रदीप कांस्टेबल अनिल कंडारी।
Spread the love