प्रदीप कुमार
भराड़ीसैंण-गैरसैंण/श्रीनगर गढ़वाल।भराड़ीसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है।सत्र को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। इसी क्रम में सुरक्षा रिहर्सल के उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) उत्तराखण्ड डॉ.वी.मुरूगेशन द्वारा सत्र ड्यूटी में नियुक्त सभी राजपत्रित अधिकारियों की डी-ब्रीफिंग की गई। डी-ब्रीफिंग के दौरान सेक्टर प्रभारियों जोनल अधिकारियों और ड्यूटी प्रभारियों से विस्तृत फीडबैक लिया गया। इस दौरान ड्यूटी के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों व्यवस्थाओं और आपसी समन्वय से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राप्त सुझावों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।बैठक में यातायात प्रबंधन बैरिकेडिंग हेलीपैड सुरक्षा पार्किंग व्यवस्था रूट ड्यूटी अग्निशमन व्यवस्था तथा आपातकालीन रिस्पॉन्स से संबंधित व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी टीमें आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें जिससे विधानसभा सत्र का आयोजन शांतिपूर्ण सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गई है। साथ ही आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। संभावित विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा यातायात को सुचारू बनाए रखने और पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी टीमें पूरी तरह सतर्क और तैयार रहें तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार सहित सत्र ड्यूटी में नियुक्त सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love