Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड कल्जीखाल की न्याय पंचायत पीपलीपानी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में कुल 36 शिकायतें दर्ज की हुई जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा 121 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर की अध्यक्षता संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी ने की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर समाधान भी कराया। उन्होंने शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ और शिकायतों का समाधान मिल रहा है जिससे उन्हें जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों को पात्र लोगों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कनिष्ठ उप प्रमुख दीपक असवाल खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश बलूनी एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल एडीओ पंचायत अरुण रावत ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शुभम नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp