Spread the love

प्रदीप कुमार
सतपुली-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सतपुली क्षेत्र में सोमवार को एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमें वाहन चालक का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार 9 मार्च 2026 को थाना सतपुली को सूचना मिली कि मल्ली सतपुली क्षेत्र में होटल हिमालय के पास गुमखाल की ओर से आ रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान वाहन चालक को बाहर निकाला गया जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।मृतक की पहचान हरिओम (42 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह निवासी पिलखुवा थाना पिलखुवा जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन पिलखुवा से पौड़ी की ओर जा रहा था जिसमें आयुर्वेदिक दवाइयां लदी हुई थीं और वाहन में केवल चालक ही सवार था। वाहन का विवरण पिकअप वाहन संख्या UP 13 CT 9549 पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp