प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना पथरी पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार 5 मार्च 2026 को थाना पथरी क्षेत्र के निवासी वादी विशाल ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर घर से ले जाने के संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 9 मार्च 2026 को वादी की नाबालिग पुत्री को ऐथल रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया। वहीं आरोपी विशाल पुत्र धूम सिंह निवासी भुआपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम महिला उप निरीक्षक शाहिदा परवीन उप निरीक्षक विपिन कुमार कांस्टेबल जयपाल चौहान महिला होमगार्ड खुशी
Spread the love