Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को रावली महदूद क्षेत्र से दबोचा है।पुलिस के अनुसार 20 फरवरी 2026 को वादी लाल निवासी पांडुवा बसंत खेड़ा उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया था।मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 फरवरी 2026 को अपहृत नाबालिग को बरामद कर लिया था। जबकि इस मामले में नामजद आरोपी रोहित फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इसी क्रम में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 8 मार्च 2026 को पाल मार्केट के पास खाली मैदान रावली महदूद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहित पुत्र वेद प्रकाश निवासी ग्राम नकटी नारायणपुर गुराडिया जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी रोशनाबाद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम उप निरीक्षक मनीषा नेगी कांस्टेबल मनीष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp