Spread the love

प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह ने सोमवार को देहात क्षेत्र के कलियर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कलियर में बन रहे नवनिर्मित थाना भवन का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष कलियर और निर्माण इकाई के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि थाना भवन के निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य को पूर्ण किया जाए। एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी और निर्माण इकाई के जिम्मेदार अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण करते रहें। यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसे मौके पर ही तुरंत ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि थाना भवन का निर्माण कार्य तय मानकों के अनुसार और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में पुलिस कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp