Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी वर्ष 2025 से पुलिस से बचकर फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार मुकदमे में नामजद आरोपी राजेश पुत्र गेंदनलाल निवासी ग्राम करेली थाना सुभाष नगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी। बताया गया कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रावली महदूद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम उप निरीक्षक मनीषा नेगीकांस्टेबल जितेंद्र मलिक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp