Spread the love

प्रदीप कुमार
कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में हरिद्वार पुलिस अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को मुकेश उर्फ छेटा पुत्र इलम सिंह निवासी ग्राम इमलीखेड़ा ने थाना पिरान कलियर में शिकायत दर्ज कराई कि मुराद अंसारी निवासी नसीरपुर कला थाना पथरी उनकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि 7 मार्च को मुराद अपने साथियों के साथ इमलीखेड़ा स्थित वादी के घर पहुंचा और दहशत फैलाने के लिए जान से मारने की नीयत से देशी तमंचे से फायर कर फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पिरान कलियर में मुकदमा अपराध संबंधित धाराओं में दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष पिरान कलियर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। 8 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अब्दाल शाह रोड के आगे से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी मुराद अंसारी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। साथ ही उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खोखा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी मुराद अंसारी पुत्र मुर्सलीन निवासी ग्राम नसीरपुर कला थाना पथरी उम्र 20 वर्ष दीपू सैनी पुत्र पपिन सैनी निवासी ग्राम भोवापुर चमरावल थाना पथरी उम्र 19 वर्ष सुधांशु उर्फ ढोली पुत्र अजब सिंह निवासी ग्राम बादशाहपुर थाना पथरी उम्र 20 वर्ष पुलिस टीम उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार (थानाध्यक्ष पिरान कलियर) व.उ.नि.सुनील दत्त पंत उ.नि.शहजाद अली हेड कांस्टेबल संजय रावत हेड कांस्टेबल रविंद्र बालियान कांस्टेबल आबिद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp