Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 52 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार दिनांक 8 मार्च 2026 को सिडकुल पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रोशनाबाद पेट्रोल पंप मार्ग से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से किन्नू मार्का की 52 पैकेट देशी शराब बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र दिग्विजय सिंह निवासी लंबाखेड़ा स्योहारा जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी ग्राम हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम हेड कांस्टेबल कुलदीप कांस्टेबल मनीष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp