प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर वरिष्ठता के आधार पर हेड कांस्टेबल से अपर उप निरीक्षक (एएसआई) पद पर पदोन्नत हुए जनपद हरिद्वार में तैनात जवान धनवीर कुमार ने सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह से पुलिस कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह ने पदोन्नत हुए जवान को स्टार पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं इसलिए नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ किया जाए। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं पुलिस कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी धनवीर कुमार को पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।
