प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रुड़की पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार दिनांक 24 फरवरी 2026 को वादी नितेश पुत्र बीरबल सिंह निवासी कुमराडा कोतवाली मंगलौर जनपद हरिद्वार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में कोतवाली रुड़की में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरदीन उर्फ चंदा पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी त्यागी वाली गली माहीग्रान भारत नगर कोतवाली रुड़की को नहर पटरी ए-टू-ज़ेड जाने वाले तिराहे के पास से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है और उसके खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी फरदीन उर्फ चंदा पुत्र मोहम्मद अहमद निवासी त्यागी वाली गली माहीग्रान भारत नगर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम उप निरीक्षक मोहन सिंह हेड कांस्टेबल यूनुस बेग कांस्टेबल राजेश देवरानी कांस्टेबल गुलबहार कांस्टेबल अमित रावत।
