प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना भगवानपुर पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ विशेष सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान बाहरी प्रदेशों से आकर क्षेत्र में रह रहे किरायेदारों मजदूरों और फेरी-ठेली लगाने वालों का सत्यापन किया गया।सोमवार को थाना भगवानपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर चौकी मंडावर क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र में बिना सत्यापन रह रहे कर्मचारियों मजदूरों फड़-ठेली एवं गुड़ चर्खी पर काम करने वाले लोगों का मौके पर ही सत्यापन किया। इस दौरान बिना सत्यापन किरायेदार और कर्मचारियों को रखने पर तीन होटल स्वामियों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए जिससे कुल 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय को भेजी जा रही है। पुलिस टीम ने अभियान के दौरान करीब 20 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन भी किया।पुलिस ने क्षेत्र के मकान मालिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने या काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं अन्यथा उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love