प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों घरेलू नौकरों तथा फड़-ठेला संचालकों के सत्यापन को लेकर ज्वालापुर पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 11 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 10 हजार रुपये का चालान किया गया। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में 9 मार्च 2026 को चौकी बाजार और रेल क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमें बनाकर सुभाष नगर कडच्छ अंबेडकर नगर सराय नया गांव और जर्स कंट्री के आसपास के इलाकों में किरायेदारों और घरेलू नौकरों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 11 मकान मालिकों के खिलाफ धारा 83 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक के 10-10 हजार रुपये के हिसाब से कुल 1,10,000 रुपये का चालान किया गया। चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय को भेजी जा रही है। इसके अलावा अभियान के दौरान 20 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान कर 5,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया जबकि 65 किरायेदारों घरेलू नौकरों बाहरी व्यक्तियों और फड़-फेरी लगाने वालों का मौके पर ही सत्यापन किया गया।पुलिस टीम में शामिल रहे अपर उप निरीक्षक गम्भीर तोमर अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार कांस्टेबल अंकुर चौधरी कांस्टेबल अरुण कोटनाला कांस्टेबल अनिल चौहान कांस्टेबल खजान सिंह कांस्टेबल रवि कुमार कांस्टेबल सतवीर सिंह।
Spread the love