प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने आज अगस्त्यमुनि स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन परिसर में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली तथा मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में सुरक्षित रखी गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था रिकॉर्ड के रख-रखाव सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने एफएलसी हॉल डबल लॉक सिस्टम सहित वेयरहाउस के विभिन्न ब्लॉकों का भी जायजा लिया और व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में तैनात सुरक्षा व्यवस्थाओं फायर सेफ्टी उपकरणों तथा अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस परिसर में स्थापित पानी की टंकियों के बाहर लोहे का जाल लगाया जाए पानी की मोटर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए तथा बिजली के तारों की आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए ताकि सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया जा सके।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है इसलिए वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाओं को समय-समय पर जांचते हुए आवश्यक सुधार कार्य तुरंत कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी तहसीलदार प्रणव पांडे सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा जिला निर्वाचन कार्यालय रुद्रप्रयाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love