प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हिरासत में लिया। दिनांक 5 मार्च 2026 को वादिनी निवासी थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार ने थाना बुग्गावाला में लिखित तहरीर दी कि परमजीत पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बड़ी लाम थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली बुग्गावाला में संबंधित धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।प्रकरण की विवेचना म.उ.नि.प्रीति तोमर द्वारा की जा रही थी। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक बुग्गावाला ने अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्य एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 10 मार्च 2026 को आरोपी को ग्राम बड़ी लाम से हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नाम-पता आरोपी परमजीत पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम बड़ी लाम थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष पुलिस टीम म.उ.नि.प्रीति तोमर अपर उप निरीक्षक अरविन्द भट्ट हेड कांस्टेबल गोपाल कुमार कांस्टेबल विक्रम
Spread the love