प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर में छात्रसंघ समारोह 2025–26 का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत रहे जबकि पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजकुमार पोरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीप्रकाश सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और छात्रसंघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था लेकिन गैरसैंण में विधानसभा सत्र की व्यस्तताओं के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। मुख्य अतिथि डॉ.धन सिंह रावत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उनके समक्ष विभिन्न मांगें रखी हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए दो बसें उपलब्ध कराने 200 छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास निर्माण कराने तथा परिसर में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति स्थापित कराने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि दो एकड़ भूमि उपलब्ध कराई जाती है तो श्रीनगर में साइंस सिटी की स्थापना भी की जाएगी। विशिष्ट अतिथि विधायक राजकुमार पोरी ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर छात्रसंघ 2025–26 के पदाधिकारी अध्यक्ष महिपाल बिष्ट महासचिव अनुरोध पुरोहित उपाध्यक्ष शिवांक नौटियाल सहसचिव अभिषेक सिंह छात्रा प्रतिनिधि विदिशा सिंह विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनमोल सिंह जायड़ा और कोषाध्यक्ष आयुष वेदवाल सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। छात्रसंघ पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी विभिन्न मांगें भी रखीं। कार्यक्रम के अंत में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.ओ पी गुसाईं ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों विश्वविद्यालय प्रशासन प्राध्यापकों कर्मचारियों विद्यार्थियों एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स शोधार्थियों तथा मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव अनीश-उल-जमा मुख्य नियंता प्रो.दीपक कुमार चौरास परिसर निदेशक प्रो राजेंद्र सिंह नेगी प्रो.मंजुला राणा प्रो.डी एस नेगी प्रो.भारती चौहान प्रो. एचबीएस चौहान डॉ.विजयकांत पुरोहित सहित विभिन्न संकायाध्यक्ष विभागाध्यक्ष प्राध्यापक कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ.एस एस बिष्ट ने किया।
Spread the love