Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में महिलाओं वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्रैकडाउन वेरिफिकेशन अभियान के तहत कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के अंतर्गत कोतवाली श्रीनगर में गठित पुलिस टीमों द्वारा 15 फरवरी से एक माह के अभियान के दौरान सत्यापन की कार्यवाही की गई। इस दौरान कुल 1028 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत 86 चालान किए, जिनसे 23,500 रुपये संयोजन शुल्क के रूप में वसूले गए। इसके अलावा किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 83 पुलिस एक्ट के तहत 13 मकान मालिकों के भी चालान किए गए। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp