Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया और मौके से कई अवैध हथियार तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगनहर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर 15 मार्च 2026 को सुनहरा सलेमपुर रोड स्थित जेपीएस टोटल सोल्यूशन वर्कशॉप में छापा मारकर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और आरोपी जावेद को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका पुश्तैनी काम खराद का है और वह मशीन वर्क का काम करता है। इसी हुनर का फायदा उठाकर वह अपनी वर्कशॉप में डाई तैयार करने की आड़ में अवैध तमंचे और पिस्टल बना रहा था। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 06 अवैध तमंचे एक अधबनी पिस्टल एक अधबनी.22 बोर राइफल 22 बोर और 30 बोर के पाइप मैगजीन खोखा और जिंदा कारतूस सहित हथियार बनाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी जावेद पुत्र ताहिर अहमद निवासी शक्ति मोहल्ला रुड़की थाना सिविल लाइन्स जिला हरिद्वार का रहने वाला है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव उपनिरीक्षक दीप कुमार उपनिरीक्षक मुनव्वर हसन उपनिरीक्षक नवीन कुमार उपनिरीक्षक पंकज कुमार अपर उपनिरीक्षक मनीष कवि हेड कांस्टेबल इसरार अली कांस्टेबल नितिन कांस्टेबल रवि कुमार और चालक कांस्टेबल लाल सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp