Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में श्यामपुर पुलिस ने 42 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर मादक पदार्थों और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा 15 मार्च 2026 को सायंकालीन गश्त और चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने चण्डीघाट माजरा चौकी क्षेत्र में एक महिला को शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा। महिला निवासी चण्डीघाट माजरा कोतवाली श्यामपुर के कब्जे से 42 टेट्रा पैक माल्टा मार्का मसालेदार देशी शराब बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अनिल रावत और महिला हेड कांस्टेबल शगुफ्ता अंसारी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp