प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मंगलौर क्षेत्र में हुई कार लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए हरियाणा के एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई नेक्सोन कार और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है,14 मार्च 2026 की शाम आपातकालीन सेवा के माध्यम से सूचना मिली कि तीन अज्ञात व्यक्तियों ने रोहित कुमार निवासी नगला ऐमाद थाना मंगलौर की नेक्सोन कार लूट ली है और मौके से फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और वादी की निशानदेही पर वाहन और आरोपियों की तलाश शुरू की। भागने के दौरान आरोपियों ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे कार का आगे का टायर फट गया। तेज गति से आगे न बढ़ पाने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख लिब्बरहेड़ी फ्लाईओवर के पास कार छोड़ दी और खेतों की ओर भाग गए। पुलिस ने मौके से कार कब्जे में लेकर शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। डिजिटल साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान कर 15 मार्च 2026 को नीरज पुत्र नरेश निवासी मेहंदीपुर थाना मुरथल जिला सोनीपत हरियाणा को हिरासत में लिया गया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए मंगलौर क्षेत्र में छिपा हुआ था जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने शौक और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए अपराध करने लगा। 13 मार्च को वह अपने दोस्तों के साथ हरियाणा से हरिद्वार घूमने आया था। यहां शराब पीने के दौरान दोस्तों से विवाद हो गया और उसके साथी वाहन लेकर वापस हरियाणा चले गए। दोस्तों को दिखाने के लिए कि उसके पास भी वाहन है उसने रुड़की से किराये पर कार बुक की और गुड़ मंडी के पास चालक को धक्का देकर कार लूटकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। बरामदगी लूटी हुई नेक्सोन कार और एक मोबाइल फोन। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला उपनिरीक्षक प्रवीण विष्ट उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज हेड कांस्टेबल अमित शर्मा कांस्टेबल अरविन्द कांस्टेबल सुधीर कांस्टेबल विनोद और कांस्टेबल नरेश।
Spread the love