प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की सोशल मीडिया पर छवि खराब करने के मामले में भाजपा महिला मोर्चा युवा मोर्चा और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कीर्तिनगर थाना पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्रकार की दुर्भावनापूर्ण और भ्रामक गतिविधियों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधायक के सम्मान की रक्षा के लिए सभी कार्यकर्ता प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन से मांग की गई कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह रावत युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित रावत महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता शाह आशा पैन्यूली प्रियंका भट्ट किरण सीलवाल अनिता सिलवाल सरिता पुंडीर सरिता पंवार रामेश्वरी केंतुरा और रंजीत जाखी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Spread the love