प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा शासन-प्रशासन तक उनकी सीधी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में बसुकेदार में तहसील दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील दिवस में जिलाधिकारी सहित जनपद के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं तहसील स्तरीय अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील दिवस कार्यक्रम में कुल 55 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष प्राप्त शिकायतों का भी प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। रायडी की प्रधान सुधाता देवी ने एलएंडटी से प्रभावित गांवों में निःशुल्क विद्युत आपूर्ति करने विषयक मांग रखी। इसके साथ ही उन्होंने गांव में आपदाग्रस्त पेयजल लाइन को दुरुस्त करने सहित अन्य मांगें भी रखी।अरखुड के ग्रामीणों ने मातृ शिशु केंद्र निर्माण सहित गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने दानकोट-अरखुंड लिंक मोटर मार्ग आदि संबंधी समस्याओं के निस्तारण की मांग की। निवास चमोला ने मयाली-गुप्तकाशी मोटर मार्ग में टूटे हुए पुस्तों के सुधारीकरण करने जबकि संगूड निवासी दयाल सिंह ने उनकी गोशाला के पीछे सुरक्षा दीवार निर्माण न करने संबंधी समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसुकेदार में व्याप्त विभिन्न समस्याओं तथा डालसिंगी के प्रधान हरीश लाल ने बसुकेदार-डालसिंगी मोटर मार्ग का मुआवजा प्रतिकर वर्तमान सर्किल दर से वितरित करने की मांग की।डालसिंगी के ही मोहन सिंह ने अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय दूर होने के कारण कठिनाई होती है जिस कारण उन्होंने डालसिंगी में ही प्राथमिक विद्यालय खोलने को आवश्यक बताया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आज प्राप्त 55 शिकायतों में से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी प्राप्त शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा तथा उनकी निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्ससा अधिकारी डाॅ.राम प्रकाश खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा सेवायोजन अधिकारी सुशील चमोली जिला आबकारी अधिकारी रमेश चंद्र बंगवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।
Spread the love