प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ की मांगों के अनुरूप कुलपति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में सभी संकायाध्यक्ष परिसर निदेशक नियन्ता अधिष्ठाता छात्र कल्याण छात्रावास अधीक्षक प्रवेश परीक्षा समिति के सदस्य सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान पीएचडी प्रवेश हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई जिसमें कुछ विषयों में न्यूनतम आवेदन प्राप्त होने की स्थिति सामने आई। स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया गया कि सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय स्तर पर अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। साथ ही पूर्व में प्राप्त सभी आवेदन मान्य रखे जाएंगे।बैठक का समापन कुलपति द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
Spread the love