Spread the love

न्यायालय परिसर श्रीनगर के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान: सिविल जज (जू.डि) कु.अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति के नेतृत्व में चला सफाई अभियान

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन)कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति के नेतृत्व में आज दिनांक 18 मई 25 को सुबह 7:30 पर न्यायालय परिसर श्रीनगर व आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया एवं न्यायालय परिसर व उसके आसपास के क्षेत्र में कूड़ा एकत्रित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया

स्वच्छता अभियान में संरक्षक अनूप श्री पांथरी अध्यक्ष प्रमेश चंद्र जोशी उपाध्यक्ष जगजीत सिंह जयाडा सचिव ब्रह्मानंद भट्ट,भूपेंद्र पुंडीर,एडवोकेट पीएलबी सदस्य मानव बिष्ट प्रकाश नेगी,पूनम हटवाल,प्रियंका रॉय रोशनी रतूड़ी न्यायालय के कर्मचारी निर्मल सिंह (रीडर) ज्योतिष घिल्डियाल हिरदेश कुमारी आशुलिपिक आनंद प्रसाद भारती आदि शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp