प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। न्यायालय के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दिनांक 18 मार्च 2026 की रात मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर मार्ग से वांछित आरोपी वाजिद पुत्र मेहबूब निवासी ग्राम राजपुर थाना रानीपुर उम्र 24 वर्ष को हिरासत में लिया। आरोपी के विरुद्ध युवती के साथ छेड़छाड़ अपहरण का प्रयास और तमंचा दिखाकर धमकाने के मामले में न्यायालय द्वारा NBW जारी किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने युवती से दोस्ती का प्रयास किया मना करने पर साथी के साथ मिलकर उसे जबरन ले जाने की कोशिश की और विरोध होने पर तमंचा दिखाकर मौके से फरार हो गया। आरोपी पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस टीम आशुतोष राणा प्रभारी निरीक्षक उ.नि.अर्जुन कुमार चौकी प्रभारी सुमननगर कांस्टेबल जयदेव कांस्टेबल दीपक
Spread the love