प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मां मनसा देवी मां चंडी देवी सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से पहुंचे भक्त मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं जिसके चलते मंदिर मार्गों पर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नवरात्र के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख मंदिर मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कतारों को व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ डटी हुई है। पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं जिससे सभी को सुगम और सुरक्षित दर्शन कराए जा सकें। हरिद्वार पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें निर्धारित मार्गों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें ताकि सभी को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन का लाभ मिल सके।
Spread the love