प्रदीप कुमार
धुमाकोट-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को नशीले पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय परिवहन और सप्लाई चेन से जुड़े लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धुमाकोट सुनील पंवार के नेतृत्व में 18 मार्च 2026 की शाम को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।दिगोलीखाल बाजार के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई जिसके पास मौजूद दो बैगों से कुल 11 किलो 680 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से अभियुक्त सुमित शर्मा निवासी काशीपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह गांजा अल्मोड़ा के बंदरकोट से खरीदकर काशीपुर में बेचने के लिए ले जा रहा था और अवैध तरीके से धन कमाने के उद्देश्य से यह कार्य करता है। इस मामले में थाना धुमाकोट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम अब इस गांजा खेप के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है ताकि पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस टीम उ.नि.रंजीत तोमर उ.नि.संजय रावत हे.कानि.संदीप चौधरी हे.कानि.सतेन्द्र सिंह कानि.विवेक कुमार कानि.गम्भीर सीआईयू कोटद्वार,
Spread the love