Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ पर गुरुवार को श्रीराम सेवादल और सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा नागेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः नागेश्वर मंदिर में संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर नववर्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर भागीरथी कला संगम के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल ने कहा कि नई पीढ़ी अंग्रेजी नववर्ष को तो धूमधाम से मनाती है लेकिन चैत्र मास से शुरू होने वाले भारतीय नववर्ष की जानकारी कम है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के साथ प्रारंभ होने वाले इस नववर्ष के महत्व को युवाओं तक पहुंचाना आवश्यक है और इसे भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विनय घिड़ियाल जिला महामंत्री गणेश भट्ट श्रीराम सेवादल के संजय घिड़ियाल रोमी थपलियाल आशीष उनियाल शैलेश रावत हरि सिंह बिष्ट व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल भगवती प्रसाद पुरी दिनेश उनियाल अरुण नेगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही सरस्वती विद्या मंदिर और जयदयाल संस्कृत विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी शोभा यात्रा में भाग लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp