प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में भाजपा 21 कैंट विधानसभा अंतर्गत वार्ड 3 कैहरीगांव में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और श्रद्धापूर्वक कंचकों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। नवरात्रि के तृतीय दिवस माँ चन्द्रघंटा के स्वरूप में आई कन्याओं का विधि-विधान से चरण प्रक्षालन किया गया। चंदन-रोली का टीका लगाकर मौली बांधकर चुनरी ओढ़ाकर तथा प्रसाद अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि कैंट विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कन्या पूजन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगभग 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प लिया गया है जिसमें प्रतिदिन करीब 1500 कन्याओं का पूजन विभिन्न मंडलों में किया जा रहा है। पूजन के बाद सभी कन्याओं को प्रसाद एवं उपहार वितरित किए जा रहे हैं। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के जीवन में सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में कमल राज संजय अरोड़ा अंजू बिष्ट रंजीत सेमवाल सुरेन्द्र घेयल आशीष शर्मा सूरज भाटिया रिया नैथानी सुप्रिया डोभालराजेश सैन महिपाल सिंह हीरा सिंह गुसांई उदय दत्ता राधेश्याम सोनू सरकैन राजी कुमार जितेन्द्र कुमार सूद अशोक कुमार सिद्धार्थ चौधरी विनीत कुमार वंदना सिंह मधु कुमारी भट्ट सीमा देवी दीपक कुमार संजय कुमार पुरन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
Spread the love