प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट में जगह मिलने के बाद रुद्रप्रयाग से भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतीशबाजी कर जश्न मनाया। शनिवार को प्रदेश की धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार देहरादून से अपने गृह क्षेत्र आते वक्त श्रीनगर के जीएमवीएन और रुद्रप्रयाग में खांकरा नरकोटा व रुद्रप्रयाग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं ओर बूकें भेंटकर जोरदार स्वागत किया है।नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछले 4 सालों से काफी बेहतर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले एक साल में सीएम धामी के दिशा- निर्देशन में सरकार के कामों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा पिछले 4 साल से वर्तमान मंत्रीगण काम कर रहे हैं ऐसे में उनकी ओर से किए जा रहे कामों को ही आगे बढ़ाना है। इसलिए समय कम या ज्यादा होने का कोई प्रश्न ही खड़ा नहीं होता। उन्होंने कहा आगामी चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार तीसरी बार आएगी। इस दौरान स्वागत समारोह में श्रीनगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष घिल्डियाल राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व मण्डलीय मंत्री शिव सिंह नेगी शिक्षक जसपाल सिंह चौहान शिक्षक गम्भीर सिंह रौतेला जसपाल सिंह गुसाईं ऋषि सेमवाल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष संदीप राणा प्रमिला भण्डारी गणेश भट्ट आशीष चौहान सहित रुद्रप्रयाग व श्रीनगर के भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोग मौजूद थे। संचालन पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष जसवंत सिंह राणा ने किया है।
Spread the love