Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद भरत सिंह चौधरी का श्रीनगर पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। देवप्रयाग कीर्तिनगर श्रीनगर और श्रीकोट में स्थानीय लोगों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।श्रीनगर स्थित बेस अस्पताल श्रीनगर में भी कर्मचारियों द्वारा मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्री भरत सिंह चौधरी ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर कर्मचारियों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे संवाद किया। मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेकर उनके हित में ठोस कदम उठाएगी। इस मौके पर प्रदीप नौटियाल अमित मलवाल मनमोहन त्रिलोक सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp