प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर महाविद्यालयी सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के परिणाम देर रात घोषित किए गए जिसके बाद परिसर में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा,ज्ञान और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद,क्विज,सुगम संगीत,शास्त्रीय संगीत,लोकगीत,एकल गायन,समूह गायन,मिमिक्री माइम,पोस्टर,कार्टून,पेंटिंग सहित विभिन्न विधाओं का आयोजन किया गया जिनमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। परिणामों के अनुसार शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में बिड़ला परिसर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून द्वितीय स्थान पर रहा,जबकि स्वामी रामतीर्थ परिसर टिहरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी बिड़ला परिसर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम रखा। डॉल्फिन पीजी कॉलेज देहरादून द्वितीय स्थान पर तथा डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून तृतीय स्थान पर रहा।ओवरऑल प्रदर्शन में बिड़ला परिसर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभागियों को प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। यह आयोजन छात्रों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच साबित हुआ जिससे उनके आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता में वृद्धि हुई।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love