Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल ने जानकारी दी कि मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड धारकों के लिए फरवरी 2026 के खाद्यान्न वितरण की अवधि 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है। साथ ही मार्च 2026 का खाद्यान्न वितरण भी 31 मार्च 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी राशन कार्ड धारक अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से फरवरी और मार्च 2026 का खाद्यान्न 31 मार्च 2026 तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। इसके साथ ही सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि खाद्यान्न प्राप्त करते समय दुकान पर स्थापित ई-पॉस मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। निर्धारित अवधि के बाद इन महीनों का खाद्यान्न उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp