Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया के निर्देश पर पूर्ति विभाग की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण अभियान चलाकर कुल 68 प्रतिष्ठानों की जांच की। अभियान के दौरान 17 गैस गोदाम 2 पेट्रोल पंप/पेटी डीजल डीलर और 49 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कोटद्वार क्षेत्र में 2 गैस गोदाम 1 पेट्रोल पंप और 5 प्रतिष्ठान दुगड्डा में 1 गैस गोदाम व 5 प्रतिष्ठान कोट-खोलाचौरी में 1 गैस गोदाम पाबौ में 1 गैस गोदाम व 13 प्रतिष्ठान तथा सतपुली में 1 गैस गोदाम व 9 प्रतिष्ठानों की जांच की गयी।इसी तरह नौगांवखाल–पोखड़ा क्षेत्र में 2 गैस गोदाम 1 पेट्रोल पंप और 6 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जबकि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 5 प्रतिष्ठानों की जांच हुई। चेलूसैंण में 1 गैस गोदाम लैंसडाउन में 6 प्रतिष्ठान थलीसैंण में 1 गैस गोदाम तथा धुमाकोट-नैनीडांडा क्षेत्रों में भी 1 गैस गोदाम की जांच की गयी। उफरैंखाल–रिखणीखाल में 2 गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया। टीमों ने निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर वितरण व्यवस्था और मानकों के अनुपालन की बारीकी से जांच की। पौड़ी में 2 गैस गोदामों और दुगड्डा में भी प्रतिष्ठानों की अतिरिक्त जांच कर आपूर्ति व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं को तय मानकों के अनुरूप सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कहीं भी अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp