Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में कोतवाली नगर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुराचार के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित के विरुद्ध पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 23 मार्च 2026 को थाना क्षेत्र निवासी ओमप्रकाश द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक निवासी गायत्री विहार सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ कई बार दुराचार किया।तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और आरोपित की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए सघन तलाश के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित गौरव पाठक पुत्र दीपक पाठक निवासी गायत्री विहार सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक अनिता शर्मा उपनिरीक्षक राधाकृष्ण रतूड़ी हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी हेड कांस्टेबल प्रदीप पंवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp