प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। विश्व तपेदिक दिवस के अवसर पर आज 24 मार्च 2026 को जनपद चमोली में स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम के द्वितीय दिवस के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व तपेदिक दिवस की थीम हां हम क्षयरोग को खत्म कर सकते हैं रखी गई है जिसे भारत के नेतृत्व में जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जागरूकता शिविर का शुभारंभ करते हुए प्रभारी जिला अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने तपेदिक उन्मूलन हेतु आमजन को जागरूक करने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।जनपद चमोली में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत क्षय रोग जागरूकता रथ को जिला महामंत्री विनोद कनवासी मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल सभासद विनोद कंडारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.वैष्णव कृष्णा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान लगातार तीन वर्ष से टीबी मुक्त रहने वाली ग्राम पंचायत लस्यरी को गोल्ड मेडल जबकि ग्राम पंचायत टंगसा हरमनी एवं बमियाला को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अभिषेक गुप्ता ने बताया कि तपेदिक (टीबी) एक संक्रामक रोग है जिसका समय पर निदान एवं उपचार संभव है। उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोगियों को निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर जनपद के जिला चिकित्सालयों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं संचालित 112 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में टीबी स्क्रीनिंग एवं परामर्श सेवाएं आयोजित की गईं। साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में आमजन को टीबी के प्रमुख लक्षण जैसे लगातार खांसी बुखार वजन में कमी एवं कमजोरी के बारे में जानकारी दी गई तथा लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की गई। इस दौरान आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से टीबी के प्रति जागरूक रहने और टीबी हारेगा देश जीतेगा के संकल्प को साकार करने में योगदान देने की अपील की।
Spread the love