प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट गंगनाली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव समारोह में शिक्षा संस्कार और विकास का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत शारीरिक प्रमुख सुनील ने शिक्षा के साथ शारीरिक और नैतिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने विद्यालय परिसर को विद्या भारती के रूप में विकसित करने की घोषणा की। साथ ही इंटर कॉलेज में कॉमर्स और आर्ट्स संकाय की मान्यता दिलाने का आश्वासन दिया जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने विद्यालय के हॉल के ऊपर टिन शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये तथा शिशु मंदिर के विकास के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा 10 लाख और 2 लाख रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य भीमराज नगर निगम अध्यक्ष आरती भंडारी जिला प्रचारक नरेश नगर प्रचारक मोहित जिला महामंत्री गणेश भट्ट मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल सहित अनेक गणमान्य लोग और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ जिसने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। यह वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ और क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया।
Spread the love