Spread the love

पौड़ी पुलिस ने 6 लाख रूपये कीमत की 19.2 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
कोटद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौडी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 18 मई 2025 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्र मोहन सिंह, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवार व प्रभारी सीआईयू उपनिरीक्षक जयपाल चौहान के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस टीम व सीआईयू टीम द्वारा कोटद्वार क्षेत्र में संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी चेकिंग के दौरान रात्रि में कोटद्वार रेलवे फाटक के पास से पुलिस टीम द्वारा दो स्कूटी सवार (वाहन संख्या- HR26DX-5774) युवकों अमन निवासी काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार व मयंक बिष्ट निवासी नजीमाबाद रोड कोटद्वार को चेकिंग हेतु रोका गया इस दौरान उक्त दोनों युवकों के कब्जे से कुल 19.2 ग्राम अवैध स्मैक (11 ग्राम स्मैक अमन के कब्जे से व 8.2ग्राम स्मैक मयंक बिष्ट के कब्जे) बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा दोनों युवकों को मौके पर गिरफ्तार करने के साथ बरामद माल को सील कर वाहन (स्कूटी HR26DX-5774) को सीज किया गया। इस संबंध में उक्त दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली कोटद्वार पर पंजीकृत किया गया है साथ ही पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों का आज न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *