Spread the love

प्रदीप कुमार
कर्णप्रयाग-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कर्णप्रयाग में डायल 112 पर प्राप्त सूचना के आधार पर कर्णप्रयाग पुलिस ने ‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में एक 17 वर्षीय नाबालिग को सुरक्षित बरामद किया। सूचना के अनुसार कर्णप्रयाग निवासी एक युवक ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई सुबह घर से बिना बताए बाहर गया और काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल रहा है। परिजनों की चिंता बढ़ने पर पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई। चौकी प्रभारी लंगासू उ.नि.अमनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परिजनों से गहन पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई और कर्णप्रयाग एवं लंगासू क्षेत्र के दर्जनों सीसीटीवी फुटेज की जांच की। घंटों की मेहनत के बाद नाबालिग की एक धुंधली तस्वीर मिली जिसमें वह वाहन में सवार श्रीनगर की ओर जाता दिखाई दिया। इस सुराग के आधार पर पुलिस ने स्थानीय वाहन चालकों की मदद से वाहन के चालक का पता लगाया और नाबालिग को तीनधारा के पास सुरक्षित पकड़ा। उसे चौकी लंगासू लाया गया जहाँ काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन नाबालिग की सलामती देखकर भावुक हो गए और पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम उपनिरीक्षक अमनदीप सिंह चौकी प्रभारी लंगासू हेड कॉस्टेबल रामलाल हेड कॉस्टेबल विनोद सिंह,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp