प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर का किसी भी दशा में व्यावसायिक उपयोग कालाबाजारी एवं घटतौली न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति विभाग को निरंतर छापामारी करने के निर्देश दिए गए है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिला अधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग की टीम द्वारा कलियर नगर क्षेत्रांतर्गत 12 होटल एवं ढाबों में छापेमारी की कार्यवाही की गई जिसमें 5 घरेलू सिलेंडरों का व्यवसाई उपयोग करते हुए टीम द्वारा जब्त किए गए।
