Spread the love

प्रदीप कुमार
श्यामपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशनुसार फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपित को गिरफ्तार किया है। श्यामपुर थाना में दर्ज मामले में वांछित चल रही महिला जो बाबा की वाणी ईशा ट्रस्ट के पास गाजीवाला क्षेत्र में रह रही थी को 27 मार्च 2026 को दबिश देकर उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी एक मामला दर्ज है। वर्ष 2024 में गुरुग्राम हरियाणा के भोण्डसी थाना में मारपीट और धमकी से संबंधित प्रकरण में उसका नाम सामने आया था। पुलिस ने महिला आरोपित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज रावत महिला उप निरीक्षक रचना पठानिया महिला हेड कांस्टेबल देवकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp