Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता से घटना के कुछ ही घंटों के भीतर मुकदमे का अनावरण कर लिया गया। दिनांक 26 मार्च 2026 को बेहट सहारनपुर निवासी मेहताब अहमद द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर बताया गया कि 24 मार्च 2026 को कचरा फैक्ट्री कुंआ खेड़ा क्षेत्र से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण के खुलासे के लिए जुटी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान लक्सर क्षेत्र से एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका। जांच में उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई जिसके बाद आरोपी पारस वर्मा पुत्र बिट्टू वर्मा निवासी केशव नगर सोसाइटी रोड निकट रॉयल पैलेस कोतवाली लक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हरीश गैरोला हेड कांस्टेबल शूरबीर सिंह और कांस्टेबल आशीष पाण्डेय शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp