प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 27 मार्च 2026 की रात्रि को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान गैस प्लांट क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। जांच के दौरान चालक को नशे की हालत में खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस टीम द्वारा चालक का मेडिकल परीक्षण कराते हुए उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया तथा वाहन को सीज कर दिया गया।गिरफ्तार चालक की पहचान दानपाल पुत्र शेरराम निवासी किशनपुर कानिया थाना रामनगर जिला नैनीताल तथा वर्तमान पता मोलारबंद एक्सटेंशन दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत चौकी प्रभारी गैस प्लांट कांस्टेबल नरेंद्र राणा और कांस्टेबल कुँवर राणा शामिल रहे।
Spread the love