Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। नागेन्द्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से जखोली के खानसौड़ में 18 से 22 अप्रैल तक पांच दिवसीय थल्लू मेला आयोजित किया जाएगा। मेला समिति के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेवाड़ ने बताया है कि नागेन्द्र देवता मेला एवं पर्यटन विकास समिति पट्टी लस्या के सौजन्य से 28 ग्राम पंचायतों का अराध्य देव भगवान नागेन्द्र देवता का मेला खानसौड़ में इस वर्ष 18 अप्रैल से शुरू होगा जो 22 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में आयोजित पंचों की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष नागेन्द्र देवता जगदी माता शिव शक्ति व नागराजा की छड़ी के साथ ही घण्डियाल देवता की डोली भी नृत्य स्थली खानसौड़ में आमंत्रित की गयी है। उन्होंने बताया है कि देव डोलियों के नृत्य के साथ ही विभिन्न स्थानीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी मेला का आकर्षण रहेंगी। अध्यक्ष विजेंद्र सिंह मेवाड़ ने बताया है कि मेले को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र विधायक व ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी से सहयोग लिया जाएगा ओर उनके सहयोग से मेले में विभिन्न विभागों के स्टाल लगाए जायेंगे जो अपने अपने विभागों की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को उपलब्ध करवायेंगे। उन्होंने बताया है कि मेले में अलग-अलग दिन जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। उन्होंने सभी स्थानीय लोगों से मेले में उपस्थित रहने व प्रचार प्रसार में सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp