Spread the love

प्रदीप कुमार
नन्दानगर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। वादिनी द्वारा थाना नन्दानगर में दी गई तहरीर में बताया गया कि उनकी नाबालिग पुत्री जो अपनी शिक्षिका के घर से पुस्तक लेकर वापस घर लौट रही थी को पुराना बाजार स्थित पुल के पास एक व्यक्ति द्वारा गलत नीयत से छूते हुए जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना नन्दानगर पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई। पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय इन्द्री राम निवासी ग्राम सैती थाना नन्दानगर उम्र 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। चमोली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार के अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज भट्ट कांस्टेबल शोभन सिंह और होमगार्ड योगेन्द्र फर्स्वाण शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp